Saturday, October 13, 2012

हम इतने नहीं महान हैं ?....

हम इतने नहीं महान हैं ?....

किसी कवि ने लिखा, आश्चर्य चकित रह गया 
सहस्त्रों ऋषि मुनियों सा, इन्सान ये कह गया ?
अब तो मजहब कोई, ऐसा भी चलाया जाए ,
जिसमें इनसान को, इनसान बनाया जाए !!
इसे देखके मन ये बोला, कुछ ऐसा लिखा जाये 
तम के गम को मिटा के निज उजियारा फैलाये 

नकली आभूषण असली से बढ़के बिक जाते हैं 
इसे देख के हम, नकली के लोभी बनते जाते हैं 
असली हीरा खोने पर, कोई नकली नहीं बनवाता 
धरती अम्बर एक किया तो खोज उसी को लाता 

भारत का है सत्य खो गया, उसे खोज कर लाना 
छद्म रचे से मूल है उत्तम, व भारतवंशी कहलाना 
श्रेष्ठ था जो भी था अपना, अब रह गया है सपना 
नालंदा तक्षशिला जला कर, मिटा जो था अपना 

अब नकली को पढ़ना होता, नकली राह दिखाता 
न असली खाने को ही है, नकली सब होता जाता 
कोई देवी देवता नहीं  हम , न ही कोई भगवान हैं 
सत्य की राह पर चलते हुए , बस इक , इन्सान हैं 

सीधे सादे सच्चे रह सकें, बस इतना ही तो ज्ञान है 
धार्मिक हैं, किन्तु नया धर्म रचें ? न ऐसे महान हैं 
धार्मिक हैं, किन्तु नया धर्म रचें ? न ऐसे महान हैं 
हम इतने नहीं महान हैं ....
तिलक संपादक युग दर्पण मीडिया समूह 9911111611,
"अंधेरों के जंगल में, दिया मैंने जलाया है |
इक दिया, तुम भी जलादो; अँधेरे मिट ही जायेंगे ||" युगदर्पण